Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने की समीक्षा बैठक भारत में कोरोना वैक्सीन का जल्द होगा ट्रायल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम नरेंद्र मोदी ने की समीक्षा बैठक भारत में कोरोना वैक्सीन का जल्द होगा ट्रायल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

देश में तेजी से फैलते कोरोना के संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर आई है। भारत में कोरोना के 30 से अधिक वैक्सीन रिसर्च का काम अलग-अलग चरणों में है। इनमें कुछ ट्रायल के लिए तैयार हैं तो कुछ अगले महीने तक इस चरण में पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस संबंध में इससे जुड़े एक्सपर्ट के साथ एक मीटिंग की।कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवा बनाने की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कम से कम 5 दवाएं अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन तमाम प्रगतियों की बारीकियों के बारे में समीक्षा ली।

उन्होंने इसके जानकारों से सर्वश्रेष्ठ देने को कहा और भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी।आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई समीक्षा में शैक्षिक समुदाय, उद्योग और सरकार के असाधारण रूप से साथ आने का संज्ञान लिया गया। पीएम ने महसूस किया कि इस तरह का समन्वय और गति मानक संचालन प्रक्रिया में सन्निहित होनी चाहिए। बयान में कहा गया है कि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संकट में जो संभव है, वह वैज्ञानिक कार्यप्रणाली हमारी नियमित शैली का हिस्सा होना चाहिए।मालूम हो कि देश में कोरोना के मामले अभी भी लगातार आ रहे हैं। सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 3900 मामले आए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 13 रुपये और 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे
Next: हैदराबाद में कोरोना मरीजों के इलाज में लगी नर्स का अपार्टमेंट में जोरदार स्वागत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.