Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हंदवाड़ा शहीदों के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी भावुक कविता। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

हंदवाड़ा शहीदों के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी भावुक कविता। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जहां दो आतंकी मारे गए तो वहीं मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. शहीदों की शहादत पर पूरे देश में गम का माहौल है. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है साथ ही हंदवाड़ा मुठभेड़ की आलोचना. बता दें कि शहीदों के परिवार की झकझोर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं महानायक अमिताभ ने हंदवाड़ा में हुई घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, हाल ही में हुए हमले में ‘शहीद’ की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, साथी अफसरों के परिवार की, सहने के लिए और जिक्र करने के लिए बहुत कुछ, बस, उन पर गर्व है जो किसी और इच्छा से परे हैं, जय हिन्द ! और सलाम.

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस घटना पर दिल को छू लेने वाली भावुक कविता ट्वीट की है. आयुष्मान खुराना ने हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी एक खास कविता के जरिए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा, देश का हर जवान बहुत खास है, है लड़ता जब तक श्वास है, परिवारों के सुखों का कारावास है, शहीदों की माओं का अनंत उपवास है, उनके बच्चों को कहते सुना है- पापा अभी भी हमारे पास हैं!अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, लांस नायक दिनेश सिंह, नायक राजेश सब इंस्पेक्टर काजी ने हंदवाड़ा कश्मीर में स्थानीय लोगों की रक्षा के लिए अपनी जानें गंवा दीं. उम्मीद करता हूं कि उनकी मृत्यु व्यर्थ नहीं जाएगी. इन वीरों को मेरा शत शत नमन. प्रभु उनके परिवार वालों को शक्ति दें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, जवान भी मांस, ख़ून और जज़्बातों से बने होते हैं. वर्दी पहने पुरुष-महिलाओं और उनके परिवारों को भी उतना ही प्यार, ध्यान और सम्मान चाहिए होता है, जरूरत होती है, जितना कि वर्दी को. बता दें कि अनुष्का शर्रमा के पिता भी डिफेंस से रियाटर हैं.

Post navigation

Previous: ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच कोरोना वायरस को लेकर तकरार
Next: BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आया हार्ट अटैक, रिम्स में भर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.