Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच कोरोना वायरस को लेकर तकरार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच कोरोना वायरस को लेकर तकरार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

कोरोना वायरस महामारी को लेकर चीन अब पूरी दुनिया में घिरने लगा है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ‘फाइव आईज इंटेलिजेंस’ का एक डोजियर छपा है जिसमें दावा किया गया है कि बीजिंग ने कोविड-19 के शुरुआती चरण में जानकारी छिपाई. इसे लेकर चीन की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है.द फाइव आईज नेटवर्क पांच देशों का एक इंटेलिजेंस गठबंधन है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूके और यूएस शामिल हैं.वुहान से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के फैलने की जांच की है. 15 पेज के लीक हुए डोजियर में कहा गया है कि चीन ने कोरोना वायरस के बारे में तमाम सोशल मीडिया पोस्ट का नामोनिशान मिटा दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने दिसंबर में इंसानों से इंसानों में कोरोना संक्रमण के सबूत मिलने के बावजूद 20 जनवरी तक पूरी दुनिया को अंधेरे में रखा.वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ वायरलॉजी में वायरस को पैदा किया गया और चमगादड़ से संबंधित बीमारियों को जोखिम भरा रिसर्च किया जा रहा था. हालांकि, इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि चीन की प्रयोगशाला से वायरस लीक हुआ.

चीनी मीडिया ने लिखा, 15 पेज के डोजियर में चीन पर सबूत मिटाने और जानकारी छिपाने के लिए आलोचना की गई. ये अंतरराष्ट्रीय पारदर्शिता पर हमला है. इसे बिना किसी पुष्ट के ही छाप दिया गया. चीन ने इस रिपोर्ट को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है. चीन ने आगाह किया है कि इस तरह की जांच बीजिंग को नकारात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया में चीन के राजदूत चेंग जिंगये ने कहा, अब चीनी पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आने से पहले दो बार सोचेंगे. वे सोचेंगे कि अगर ऑस्ट्रेलिया हमारा दोस्त नहीं है तो हम वहां क्यों जाएं. चीनी राजदूत ने ऑस्ट्रेलियाई वस्तुओं के बहिष्कार की भी धमकी दी थी.अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को महामारी को लेकर चीन की जवाबदेही तय करनी चाहिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चीन से महामारी रोक पाने में असफलता को लेकर उससे हर्जाना लेने की बात कही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ पहुंचे श्रमिकों पर केमिकल का हुआ छिड़काव, VIDEO वायरल। …..
Next: हंदवाड़ा शहीदों के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी भावुक कविता। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.