Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ा हादसा। … पंजाब के नवांशहर में एयरफोर्स का मिग-29 विमान हुआ क्रैश
  • उत्तर प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बड़ा हादसा। … पंजाब के नवांशहर में एयरफोर्स का मिग-29 विमान हुआ क्रैश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार राज्य के नवांशहर में एयरफोर्स का मिग-29 विमान क्रैश हुआ है. हालांकि पायलट सुरक्षित है. नवांशहर जिले के रुरकी कलां गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त विमान के बारे में जानकारी देते हुए, एसएसपी होशियारपुर गौरव गर्ग ने कहा कि पायलट ने विमान को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है और अब उसे चेक-अप के लिए होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने जानकारी दी कि पंजाब के होशियारपुर जिले के पास आज एक मिग -29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा.बताया गया कि सुबह 10.45 बजे रूटीन ट्रेनिंग मिशन के लिए उडान भरी थी. उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत आई जिसे पायलट ने विमान को काबू करने की कोशिश की लेकिन जब विमान काबू से बाहर हो गया तो पायलट ने इजेक्ट किया और उन्हें को हैलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया.जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मोके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला और पायलट एम के पांडेय को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया हैं. साथ ही वायुसेना ने घटना के जांच के आदेश दिये हैं.

Post navigation

Previous: शराब की दुकान पर भीड़ को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन कूपन किया जारी
Next: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अमित राणा की मौत पर कमिश्नर SN श्रीवास्तव ने जताया दुख

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.