Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शराब की दुकान पर भीड़ को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन कूपन किया जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

शराब की दुकान पर भीड़ को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन कूपन किया जारी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

देश भर में चल रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है. लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच लोगों को कुछ रियायत मिली है. जिसमें से शराब पर लगी पाबंदी को भी हटाया गया है. जिसके बाद लोगों की भीड़ शराब की दुकानों पर उमड़ आई. लोगों को राहत देने के लिए और भीड़ को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने ई-टोकन जारी किए हैं सरकार ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है. जिस पर जाकर ये कूपन लिया जा सकता है. इसमें समय निर्धारित किया जाएगा. जिस समय पर जा कर शराब खरीद सकते हैं. दिल्ली सरकार ने भी शर्तों के साथ 200 शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी.

अगर कोई शराब खरीदना चाहता है तो सरकार द्वारा जारी किए गए लिंक पर जाकर दुकान से शराब लेने के लिए जाने का समय तय कर सकता है. सरकार की ओर से जारी लिंक https://www.qtoken.in है.

दिल्ली के गोल मार्केट में स्थित एक शराब की दुकान पर देर रात से ही भीड़ जुट गई थी. लोग लंबी लाइन में खड़े होकर की दुकान खुलने का इंतजार करें थे और आपस में दूरी नाम मात्र की थी. जिनके पास कूपन था और जिनके पास कूपन नहीं भी था सब एक साथ ही खड़े होकर के दुकान से शराब लेने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि दो अलग लाइन बनी थी एक जिन के पास कूपन हो और दूसरे वो जो बिना कूपन के आ रहे हैं. वहीं लोग सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज कर रहे थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कारा डेलेविंगने,एशले बेंसन का साल भर भी नहीं चला रिलेशन। ….
Next: बड़ा हादसा। … पंजाब के नवांशहर में एयरफोर्स का मिग-29 विमान हुआ क्रैश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.