Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM केजरीवाल पर गौतम गंभीर ने साधा निशाना कहा मज़दूरों को खाना खिला न पाए
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM केजरीवाल पर गौतम गंभीर ने साधा निशाना कहा मज़दूरों को खाना खिला न पाए

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
gautam-gambhir-1

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शुक्रिया अरविंद केजरीवाल. आपने अपने समर्थकों से मेरे दिनभर के किए गए काम को शेयर करने के लिए कहा है.

जिसमें पीपीई किट से लेकर ड्राई राशन तक शामिल है. साथ ही खाने के साथ फेस शील्ड भी उसमें है. ऐसे में मैं आशा करता हूं कि वे ये नहीं कहेंगे कि गौतम गंभीर काम नहीं कर रहा है गौतम गंभीर ने आगे कहा कि अब आप कृपया कर 50 किचन के बारे में जानकारी शेयर करें, जिसका आपने कॉन्फ्रेंस कॉल पर 30 दिन पहले वादा किया था. अगर आपका कोई हो, मुझे इंतजार है. दरअसल, गौतम गंभीर और अरविंद केजरीवाल के बीच ट्वीटर वार चलता रहा है. इससे पहले भी वे कई बार ट्वीट कर सीएम केजरीवाल के ऊपर निशाना साध चुके हैं.

बता दें कि दोनों नेताओं के बीच कोरोना वायरस को लेकर तल्खी और बढ़ गई है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 338 के नये मामले सामने आए. जबकि गुरुवार को कोविड-19 के 448 मामले सामने आए थे, जो कि अब तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले थे. इससे पहले बुधवार को 428 मामले सामने आए थे. फिलहाल दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या 6318 हो गई है. इस वक्‍त दिल्‍ली में कोरोना के एक्टिव केस 4230 हैं, तो अब तक 2020 लोग इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना महामारी ने 68 लोगों की जान जा चुकी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कास्टिंग काउच को लेकर अदा शर्मा ने कही ये बड़ी बात। ….
Next: देशभर में 60 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.