Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इटली के प्रधानमंत्री को कोविड 19 को लेकर पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा कहा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

इटली के प्रधानमंत्री को कोविड 19 को लेकर पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा कहा। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
5e947cecc03df

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे से बातचीत की और कोविड-19 के कारण वहां बड़ी संख्या में लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की. उन्होंने कोंटे को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत की ओर से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के रूप में भरपूर मदद देने का आश्वासन दिया मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और इटली कोविड-19 के बाद की चुनौतियों से निपटने में मिलकर काम करेंगे, जिसमें जी-20 में हमारा सहयोग शामिल है. खबरों के मुताबिक इस बीमारी की वजह से इटली में करीब 30 हजार लोगों की मौत हुई है.

पीएम मोदी ने इस संकटकाल में इटली के नागरिकों द्वारा दिखाए गए धैर्य की प्रशंसा की. उन्होंने कोंटे को आश्वासन दिया कि इटली को आवश्यक दवाएं और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति में भारत उदारतापूर्वक मदद देगा दोनों नेताओं ने अपने देशों और वैश्विक स्तर पर इस महामारी के स्वास्थ्य व आर्थिक प्रभाव को देखते हुए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की. उन्होंने एक दूसरे के प्रति एकजुटता दिखाई और एक दूसरे के नागरिकों के प्रति दिखाए गए साझा सहयोग की सराहना की. कोंटे ने मोदी को उचित समय पर इटली आने का न्यौता दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली व बिहार सरकार मजदूरों के किराए को लेकर आई आमने-सामने
Next: फोर मोर शॉट्स प्लीज के तीसरे सीजन को मिली हरी झंडी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.