Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फोर मोर शॉट्स प्लीज के तीसरे सीजन को मिली हरी झंडी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

फोर मोर शॉट्स प्लीज के तीसरे सीजन को मिली हरी झंडी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

फोर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन को मिले प्यार और अपार प्रशंसा के बाद एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज इसके तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है.

अप्रैल में लॉन्च हुए एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज का दूसरा सीजन 2020 में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला शो है.

अपर्णा पुरोहित ने कहा, फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ को मिली प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रही है और यह अभी से इस साल का भारत से सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया है.

पहला सीजन 2019 में भारत से टॉप 3 में सबसे अधिक देखे जाने वाली एमेजॉन ओरिजनल सीरीज में से एक था और दूसरे सीजन ने एक दूसरा बेंचमार्क स्थापित कर दिया है. हम प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के साथ जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं और एक अन्य ग्राउंडब्रेकिंग सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड के अध्यक्ष प्रीतीश नंदी ने कहा, नए सीजन में इन लड़कियों को अधिक चुनौतियों और रूढ़िवादी सोच का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उनकी दोस्ती उनकी प्रेरणा शक्ति होगी.

पहले दो सीजन को महिलाओं सहित पुरुषों से मिले प्यार के साथ, एमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ हम अपने दर्शकों के लिए तीसरा सीजन पेश करने के लिए खुश हैं.

तीसरे सीजन की शुरुआत दूसरे सीजन के एंड पॉइंट से होगी, जिसमें इन चार लड़कियों के सफर को आगे बढ़ाया जाएगा, जहां वे अपनी दोस्ती के जुनून और सुंदरता के साथ अपने करियर,

रिश्तों और प्यार में आगे बढ़ेंगी पहले और दूसरे सीजन की लेखिका देविका भगत अब तीसरे सीजन के लिए तैयार हैं. अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक तनिष्ठा चटर्जी नए सीजन के सभी एपिसोड का निर्देशन करेंगी, जबकि डायलॉग इशिता मोइत्रा का होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इटली के प्रधानमंत्री को कोविड 19 को लेकर पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा कहा। …
Next: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कराया बोल्ड फोटोशूट हुई ट्रोल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.