Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र सरकार ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महाराष्ट्र सरकार ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (12)

महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूली स्टूडेंट्स को राहत दी है. अब स्कूल शैक्षणिक सत्र 2020-21 में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे. स्कूल पिछले सत्र यानी 2019-20 की बकाया वसूली एक साथ करने लिए भी अभिभावकों को मजबूर नहीं कर सकेंगे इसके अलावा स्कूलों को बकाया फीस की वसूली के लिए मासिक/त्रैमासिक का विकल्प देना होगा. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना ने भीषण तबाही मचाई है. यहां तेजी से कोरोना फैल रहा है.वहीं अगर देश की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,320 नए मामले सामने आए हैं और 95 मौतें हो चुकी हैं.

8 मई तक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हजार के करीब और मृतकों की संख्या 2000 के पास पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के 59,662 मामले हैं. इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं. यानी जिनका अभी इलाज चल रहा है. जबकि 17,847 लोग ठीक हो चुके हैं और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है.भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने का प्रतिशत 29.91 प्रतिशत है. महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात समेत अन्य कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 19,000 से ज्यादा, गुजरात में 7000 से ज्यादा और दिल्ली में 6000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 390 नए मामले मचा हड़कंप
Next: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने बदला अपना मिजाज आंधी के साथ बारिश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.