Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने बदला अपना मिजाज आंधी के साथ बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने बदला अपना मिजाज आंधी के साथ बारिश

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. यहां के कई इलाकों में धूल भरी तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी. दिल्‍ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के भी कई इलाकों में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मौसम में बदलाव की चेतावनी दी थी. बता दें कि मौसम के बदले तेवर से किसानों को व्‍यापक नुकसान होने की आशंका है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में इलाके में 15 मई तक मौसम में बदलाव की जानकारी दी थी. मौसम विभाग ने कहा था कि इस दौरान बीच-बीच में बारिश होती रहेगी. बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी. इस दौरान यहां के लोगों को बदलते मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा.

नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. उन्‍होंने 13 मई तक हल्की बारिश होने की स्थिति बनने की भी बात कही है. डॉक्‍टर श्रीवास्‍तव ने बताया कि 11 मई को हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को वेदर के ज्यादा बिगड़ने की बात कही है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां हवा चल सकती है. इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मौसम में होने वाले इस बदलाव से दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र सरकार ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत
Next: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 54 हजार बेड तैयार करने वाला पहला राज्य बना यूपी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.