Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधा उठाये कई सवाल। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधा उठाये कई सवाल। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का वेब कॉल लीक हुआ है. ये वेब कॉल शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है. जिसमें ओबामा ने कोरोना वायरस की स्थिति से निबटने पर राष्ट्रपति ट्रंप की खिंचाई की है. ऑडियो में ओबामा अपने पूर्व स्टाफ से राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल उम्मीदवार जो बिडेन का समर्थन देने की वकालत करते भी सुनाई दे रहे हैं.कोरोना वायरस महामारी के प्रति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये पर ओबामा ने जोरदार हमला बोला है. ओबामा ने वैश्विक महामारी के प्रति ट्रंप की गंभीरता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ट्रंप के महामारी को हल्के में लेने के चलते ही संक्रमण तेजी से फैला. पूर्व राष्ट्रपति के लीक ऑडियो में बराक ओबामा ने कई मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन को घेरने की कोशिश की. उन्होंने जस्टिस डिपार्टमेंट के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं. यहां तक कि उन्होंने डिपार्टमेंट के फैसले को अमेरिकी न्याय के सिद्धांत के लिए खतरा बताया.

दरअसल ओबामा इस बात से नाराज थे कि जस्टिस डिपार्टमेंट ने ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार के खिलाफ लगे आरोपों को हटा दिया.पूर्व सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लाइन को रूस प्रकरण में खुफिया एजेंसी FBI से झूठ बोलने का दोषी पाया गया था. ओबामा ने आरोपों को हटाने पर इसे अमेरिका के लिए अशुभ बताया. उन्होंने कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट की कार्रवाई न्याय के सिद्धांत के प्रति बुनियादी समझ पर खतरा है. ओबामा ने अपने पूर्व स्टाफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जो बिडेन के समर्थन में खड़े होने की वकालत की. पिछले महीने उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनकी उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन किया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कैंपेन में उन्होंने उतरने की बात कही थी.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। …. मध्यप्रदेश में 50 IAS अधिकारियों के तबादले ..
Next: बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस अंदाज़ में किया अपनी माओ को मदर्स डे विश। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.