Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस अंदाज़ में किया अपनी माओ को मदर्स डे विश। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस अंदाज़ में किया अपनी माओ को मदर्स डे विश। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

दुनियाभर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. हर कोई इस खास दिन पर अपनी मां का शुक्रिया अदा करने के लिए तोहफे दे रहा है साथ ही सोशल मीडिया पर मां की खास तस्वीर शेयर इस दिन को मां के लिए खास बना रहे हैं.

लेकिन कुछ का मानना होता है कि मां किसी एक दिन की मोहताज नहीं होती. उसका प्यार हर दिन सेलिब्रेट किया जाना चाहिए. कुछ ऐसी ही सोच रखने वाली बॉलीवुड हीरोइनों की बात हम करने जा रहे हैं जो तमाम शोहरत और बुलंदियां पाने के बाद भी मां का पल्लू हमेशा थामे दिखाई देती हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा. प्रियंका अवॉर्ड इवेंट, स्टार पार्टी, डिस्को, प्रीमियर, स्पोर्ट्स, कंसर्ट हर जगह अपनी मम्मी मधू चोपड़ा को अपने साथ लेकर चलती हैं. प्रियंका अपनी शादी में भी हर पल अपनी मां के साथ ही दिखाई दी थीं.

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जहां खुद भी एक बेहद शानदार मां हैं वहीं वो अपनी मां वृंदा राय के भी बेहद करीब हैं. ऐश्वर्या शादी के बाद भी अपनी मां के बेहद करीब है और अक्सर ही वो अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करती दिखाई देती हैं.

कपूर सिस्टर्स यानि करीना और करिश्मा कपूर दोनों ही अपनी मां बबीता कपूर का बेहद ख्याल रखती हैं. इनकी तमाम खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया गुलजार दिखाई देता है.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की उनके परिवार के साथ बॉन्डिंग से सभी वाकिफ हैं. दीपिका हर एक छोटी बड़ी सफलता का क्रेडिट अपनी मां को देती नजर आती हैं.

इस लिस्ट में सारा अली खान भी शामिल हैं. सारा शूटिंग सेट से लेकर शॉपिंग और वैकेशन हर जगह अपनी मां को साथ लेकर चलती हैं. इस मां-बेटी की जोड़ी से इसके फैंस खासा इंप्रेस रहते हैं.

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी हमेशा अपनी मम्मी के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई देती हैं. शिल्पा का शायद ही कोई हफ्ता गुजरता हो जब वो अपनी मम्मी के साथ लंच या डिनर पर स्पॉट ना होती हों.

अभिनेत्री ईशा देओल और उनकी मम्मी हेमा मालिनी की बॉन्डिंग से तो सभी वाकिफ है. अब भी दोनों साथ में स्टेज शेयर करती दिखाई देती हैं.

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी अपनी मां डिंपल कपाड़िया का बेहद ख्याल रखती हैं.

Post navigation

Previous: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधा उठाये कई सवाल। …
Next: भारतीय रेलवे ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने का लिया फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.