Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने को कहा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने को कहा

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (3)

कोरोना संकट पर मौजूदा हालात और भावी रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा के दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया. इनमें बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब, तेलंगाना के सीएम शामिल हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस माह के अंत तक यानी 31 मई तक लाकडाउन बढ़ाने का अनुरोध किया . नीतीश ने कहा कि लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक बढ़ाया जाये, ताकि बिहार में जितने लोग आ रहे हैं, उन्हें संभालने में सहूलियत हो. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी निर्णय लिया जायेगा, उससे हमलोग सहमत हैं.

उन्होंने तर्क दिया कि बाहर से आने वाले लोगों में संदिग्ध संक्रमितों की पहचान और दूसरे लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने अधिक संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाने की भी मांग की. नजदीक के लोगों के बसों से भी लाने की व्यवस्था करने की मांग की. सीएम ने फिर कहा कि सौ वेंटिलेटर की जो पहले मांग की गयी थी, इसकी जल्द से जल्द आपूर्ति करा दी जाये. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी, इसे ध्यान में रखते हुए बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी. इसके लिए पहले से जितनी टेस्टिंग करायी जा रही थी, उनकी संख्या बढ़ा रहे हैं. अभी एक दिन में एक हजार 800 सैंपलिंग की जा रही है.इसे बढ़ाकर 10 हजार करना चाह रहे हैं. इसके लिए आरटीपीसीआर मशीन, ऑटोमेटिक आरएनए एसट्रैक्सन्स तथा आरटीपीसीआर मशीन में प्रयोग किये जाने वाले किट अधिक संख्या में उपलब्ध करायी जाये

बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र एक ओर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन चाहता है, तो दूसरी ओर ट्रेन सेवा बहाल कर रहा है. तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव और तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने कहा कि यात्री ट्रेन और हवाई सेवाएं अभी शुरू न की जाएं. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर व महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम से ठोस रणनीति की मांग की.कुछ लॉकडाउन के खिलाफ भी दिल्ली के सीएम ने कंटेनमेंट जोन छोड़ सभी इलाकों में आर्थिक गतिविधियों की अनुमति मांगी. आंध्र के सीएम ने कहा, पीएम लोगों को वायरस के साथ जीने की दिशा में ले जाएं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय रेलवे ने किये बदलाव अब मास्क जरूरी के साथ रखना होगा बातो का ध्यान
Next: उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.