Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की आशंका जताई है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं 13 व 14 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार की शाम से सोमवार की सुबह के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी आई और फिर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस अवधि में प्रदेश में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश प्रयागराज के कोरांव में दर्ज की गयी। इसके अलावा निघासन, फतेहपुर, रामनगर, बहेड़ी, मुरादाबाद में 3-3, करछना, मिर्जापुर, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, पूरनपुर, बिलग्राम, देवबंद और अमरोहा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इस आंधी-पानी की वजह से मुरादाबाद, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, आगरा मण्डलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। रविवार की रात का तापमान भी वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, झांसी मण्डलों में सामान्य से कम ही रहा।उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश से 40 लोगों की मौत हो गई। आसमान में घिरे घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खम्भे उखड़ गए। लखनऊ में दो लोगों की जान गई है। लखनऊ की फलपट्टी में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने को कहा
Next: देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार के पार 2,293 की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.