Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पत्रकार ने पूछा कोरोना टेस्टिंग का सवाल तो भड़के ट्रंप दिया ये जवाब। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

पत्रकार ने पूछा कोरोना टेस्टिंग का सवाल तो भड़के ट्रंप दिया ये जवाब। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है. लेकिन जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोरोना से मौत पर सवाल पूछा जाता है तो वो कहते हैं चीन से पूछो. ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि कोरोना केसों के लिए चीन जिम्मेदार है दरअसल, व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ट्रंप से टेस्ट के आंकड़ों की तुलना करने पर सवाल पूछा गया था. एक पत्रकार ने सवाल किया कि अमेरिका में रोज हजारों लोग क्यों मर रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा, मुझसे नहीं चीन से सवाल पूछिए बता दें कि अमेरिका में सोमवार को 18,196 नए केस सामने आए और 1,008 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. जबकि इससे एक दिन पहले अमेरिका में 20,329 नए केस आए थे और 750 लोगों की मौत हुई थी.

पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां करीब 14 लाख लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 13 लाख 85 हजार 834 हो गई. वहीं कुल 74,228 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 347,151 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 27,003 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 141,137 कोरोना मरीजों में से 9,341 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में लॉकडाउन के चलते अब इस बार ‘ई-भंडारे’ का प्लान ????
Next: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दान किया 600 किलो राशन और कही ये बड़ी बात। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.