Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में लॉकडाउन के चलते अब इस बार ‘ई-भंडारे’ का प्लान ????
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में लॉकडाउन के चलते अब इस बार ‘ई-भंडारे’ का प्लान ????

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

देश में बड़े मंगल को काफी उत्साह से मनाया जाता है। लोग जगह-जगह पर भंडारे लगाकर गरीबों का पेट भरते हैं। माना जाता है कि ज्येष्ठ माह में भरी गर्मी के बीच लोगों का पेट भरना काफी पुण्य का काम होता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों को भंडारे करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि लखनऊ में इस साल खास तरह से ‘ई-भंडारे’ की योजना बनाई गई है। 12 मई को होने वाले पहले बड़े मंगल से इसकी शुरुआत की जा रही है। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने ई-भंडारे का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

मंगलमान अभियान के तहत राजधानी लखनऊ में ‘ई-भंडारे’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के संयोजक डॉ. राम कुमार ने बताया कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों के परिपेक्ष्य में परंपरागत स्वरूप में भंडारों का आयोजन काफी मुश्किल है। इसलिए लखनऊ नगर निगम की मेयर संयुक्ता भाटिया ने ई-भंडारा कराने का फैसला किया है। मेयर ने बताया कि समस्त भंडारा संचालक mangalman.in पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

भाटिया ने कहा कि इस तरह के ई-भंडारे के आयोजन से जहां एक ओर आयोजकों को सुख और संतोष मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रसाद ग्रहण कर लोगों को भी तृप्ति मिलेगी। इस प्रकार आयोजकों द्वारा भंडारे के आयोजन का संकल्प पूर्ण होने के साथ-साथ प्रसाद का वितरण उचित एवं प्रभावी तरीके से सीधे उन लोगों तक होगा जिन्हें उसकी सर्वाधिक आवश्यकता है। मेयर ने बताया कि भंडारा कराने के इच्छुक लोग मंगलमान अभियान के संयोजक डॉ. राम कुमार तिवारी से 9415755950 पर या ई-मेल mangalmanlko@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार के पार 2,293 की मौत
Next: पत्रकार ने पूछा कोरोना टेस्टिंग का सवाल तो भड़के ट्रंप दिया ये जवाब। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.