Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केजरीवाल ने PM मोदी से की अपील कहा दिल्‍ली में कंटेनमेंट जोन छोड़कर आर्थिक गतिविधियों की मिले इजाजत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

केजरीवाल ने PM मोदी से की अपील कहा दिल्‍ली में कंटेनमेंट जोन छोड़कर आर्थिक गतिविधियों की मिले इजाजत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
11_04_2020-pm_modi_talk_2020411_125124

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा है कि दिल्‍ली में कोविड 19 के कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर अन्‍य जगह पर आर्थिक गतिविधियों की अनुमति मिली चाहिए. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच परामर्श का ताजा दौर कोविड-19 की माहामारी को नियंत्रित करने की रणनीति को मजबूत करने और 54 दिनों के लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आर्थिक गतिविधियों को सुनियोजित तरीके शुरू करने के लिए था. आपको बता दें कि दिल्‍ली में इस समय कंटेनमेंट जोन की संख्‍या करीब 80 है. हालांकि कुछ दिन पहले इसकी संख्‍या 100 के पार पहुंच गई थी.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की और भी दुकानें खुलने वाली हैं. दिल्ली सरकार शराब की बिक्री के लिए सरकारी दुकानों के अलावा निजी शराब की दुकानों को खोलने पर भी विचार कर रही है.

लोग शराब खरीदने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं. इसको देखते हुए दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में करीब 400 शराब की और दुकानों को खोलने की अनुमति दे सकती है. हालांकि शराब की इन निजी दुकानों में व्हिस्की की कोई ब्रांड नहीं मिलेगी.इससे पहले दिल्ली सरकार ने यहां शराब की बिक्री के लिए ई-टोकन का सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया था. यह सिस्टम शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ को देखते हुए लिया गया. दिल्ली सरकार ने पिछले सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में शराब बेचने की अनुमति दी थी. इसके बाद मंगलवार से शराब के दाम में 70 प्रतिशत बढ़ोत्तरी कर दी गई. लेकिन, इस बढ़ोतरी के बाद भी शराब की दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन देखी गई. इस दौरान कई बार सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का सही तरीके से पालन नहीं करने का आरोप लगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट के बीच राशन कार्ड पर मोदी सरकार ने बदला नियम। ..
Next: भड़काऊ भाषण देने के मामले में डॉ. कफील खान को नहीं मिली राहत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.