Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भड़काऊ भाषण देने के मामले में डॉ. कफील खान को नहीं मिली राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भड़काऊ भाषण देने के मामले में डॉ. कफील खान को नहीं मिली राहत

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
kafeel

एएमयू में भड़काऊ भाषण देने वाले डॉ. कफील खान की मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही है. डॉ. कफील खान पर लगी रासुका में गृह मंत्रालय ने तीन महीने की बढ़ोतरी की है. डॉ. कफील पर 13 फरवरी को एनएसए लगाई गई थी. वह वर्तमान में मथुरा जेल में बंद हैं. अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि डॉ. कफील खान पर लगाई गई एनएसए में तीन महीने की बढ़ोतरी की गई है. गृह मंत्रालय से इस संबंध ने रेडियोग्राम आ गया है. 13 अगस्त तक कफील एनएसए में निरुद्ध रहेंगे दरअसल, एएमयू में सीएए विरोधी एक प्रदर्शन के दौरान पिछले साल 12 दिसंबर को कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में डॉ. कफील के खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था.इससे पहले यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने कफील खान को मुंबई एयरपोर्ट से 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में मथुरा जिला कारागार में कैद डॉ. कफील खान की जमानत पर रिहाई से पहले ही उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया गया था.बता दें कि डॉक्टर कफील खान साल 2017 में तब चर्चा में आए थे जब गोरखपुर के राजकीय बीआरडी अस्पताल में दो दिन के अंदर 30 बच्चों की मौत हो गई थी. गौरतलब है कि डॉक्टर कफील खान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था. घटना के वक्त वह एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे. बाद में शासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था. वे लगभग 7 महीने तक जेल में बंद रहे. अप्रैल 2018 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. वहीं, डॉ. कफील ने अपने निलंबन को लेकर चल रही जांच को कोर्ट में चुनौती दी थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केजरीवाल ने PM मोदी से की अपील कहा दिल्‍ली में कंटेनमेंट जोन छोड़कर आर्थिक गतिविधियों की मिले इजाजत
Next: पूनम पांडे ने गिरफ्तारी की खबरों पर दिया ये रिएक्शन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.