Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच यह पीएम मोदी का चौथा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा. प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर आज के राष्ट्र के नाम संबोधन की जानकारी दी गई. माना जा रहा है कि COVID-19 महामारी के बीच आगे के फैसलों की जानकारी पीएम मोदी इस संबोधन में देंगे. इससे पहले आखिरी बार 14 अप्रैल को मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था इससे पहले लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं हटाने, बल्कि प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट देने का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि उनका दृढ़ मत है कि लॉकडाउन के पहले तीन चरणों में जिन उपायों की जरूरत थी, वे चौथे में जरूरी नहीं हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक व्यापक रणनीति के लिए सुझाव देने को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की व्यवस्था से कैसे निपटना चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संतुलित रणनीति बनाने की जरूरत है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि गांव इस महमारी से मुक्त रहें. 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है. कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह लगाया गया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमेश रेशमिया ने पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की सालगिरा
Next: जब 2 महीने बाद मास्क लगाकर घर से निकली प्रियंका चोपड़ा तो कही ये बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.