Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हिमेश रेशमिया ने पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की सालगिरा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

हिमेश रेशमिया ने पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की सालगिरा

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
11_05_2020-himesh_sonia_20261453

हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर 11 मई को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. दोनों ने इस खास मौके पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई दी. हिमेश ने सोनिया के साथ 2 तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो शेयर करते हुए हिमेश ने इसके कैप्शन में लिखा, शादी की सालगिरह, तुम्हें और मुझे मुबारक, आई लव यू. इस तस्वीर में हिमेश और सोनिया एक बड़ी सी स्माइल दे रहे हैं. दोनों ने इस दौरान व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं. इसके साथ ही दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है वहीं, दूसरी फोटो शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा, सिनेमा को मिस कर रहे हैं, शादी की सालगिरह पर पूरी तरह फिल्मगिरी. लव यू.सोनिया कपूर ने भी हिमेश की इस तस्वीर को शेयर किया और इसे सुपर फिल्मी बताया. उन्होंने लिखा, हमारी ये सुपर फिल्मी फोटो बहुत प्यारी है. हैप्पी एनिवर्सरी.

आपको बता दें कि कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद, हिमेश और सोनिया ने 11 मई 2018 को मुंबई स्थित अपने आवास में शादी की. इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए. इससे पहले एक इंटरव्यू में हिमेश ने खुलासा किया था कि खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की एक ही कुंजी है कि बहस करने के बजाय ये मानते हैं कि उनकी पत्नी हमेशा सही है. उन्होंने कहा, अगर आप सक्सेसफुल रिलेशनशिप चाहते हैं, तो आपकी गर्लफ्रेंड सही हो या फिर गलत, आपको तुरंत कहना है कि आप सही और इससे बहस खत्म हो जाएगी आपको बता दें कि हिमेश की यह दूसरी शादी है. साल 2016 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी कोमल से तलाक़ लेने का एलान किया था. हिमेश और कोमल का एक बेटा है. हिमेश काफ़ी समय से सोनिया को डेट कर रहे थे.

Post navigation

Previous: पूनम पांडे ने गिरफ्तारी की खबरों पर दिया ये रिएक्शन
Next: लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.