Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली की इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठएगी दिल्ली सरकार ??
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली की इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठएगी दिल्ली सरकार ??

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

केजरीवाल सरकार 45 से भी ज्‍यादा दिनों से बंद बाजार को जल्द खोल सकती है. राष्ट्रीय राजधानी की इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए इस तरह का निर्णय लिया जा सकता है. इस संबंध में दिल्ली के सभी जिलों के डीएम ने अपने इलाकों के प्रमुख बिजनेसमैन से इस पर सुझाव मांगे थे. दैनिक हिन्‍दुस्‍तान में छपी की एक खबर के अनुसार, पिछले तीन दिनों से दिल्ली सरकार के सीनियर अफसर और मुख्य सचिव के बीच इस मुद्दे पर बैठक हो रही है. इसपर अधिकारियों को कई सुझाव दिए गए हैं. इन सुझावों के आधार पर दिल्ली के कई बाजारों को फिर से खोला जा सकता है.सूत्रों से मिली जानकारी कि इन बैठकों के दौरान ऑड-ईवन के आधार पर दिल्ली के बाजार के दुकानों को खोलने का सुझाव कई बार अधिकारियों को मिला है.

इसके अंतर्गत दिल्ली के सभी बाजारों के दुकानों की संख्या गिनकर उन्हें नंबर के आधार पर एक-एक दिन खोला जाए, ताकि सोशल डिस्टेंशिंग का सही तरीके से पालन हो सके. इसके अलावा व्यापारिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों का कहना है कि बाजार में एक-तिहाई दुकानों को एक-एक दिन कर खोला जाए.दिल्ली के कई इलाकों के बिजनेसमैन केजरीवाल सरकार पर मार्केट खोलने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं. दरअसल व्यापारिक संगठनों का मानना है कि अगर लगातार बाजार बंद रहा तो उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई संभव नहीं हो सकेगी. इन सभी का मानना है कि लॉकडाउन का सबसे ज्यादा नुकसान इसी वर्ग को झेलना पड़ा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मक्का सहित पूरे देश में 24 घंटे रहेगा लॉकडाउन,सऊदी अरब में ईद पर कर्फ्यू का एलान
Next: लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन हुआ तो फांसी लगाने की ,कोशिश पुलिस ने बचाया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.