Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मक्का सहित पूरे देश में 24 घंटे रहेगा लॉकडाउन,सऊदी अरब में ईद पर कर्फ्यू का एलान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मक्का सहित पूरे देश में 24 घंटे रहेगा लॉकडाउन,सऊदी अरब में ईद पर कर्फ्यू का एलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
_2017062510302397

आपको बतादे की कोरोना वायरस संक्रमण का असर त्यौहारों पर भी दिख रहा है. इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है और महीने का अंत ईद उल फितर के साथ होना है. ऐसे में सऊदी अरब ने ईद के मौके पर देश में 5 दिनों तक पूरी तरह लॉकडाउन का ऐलान किया है. देश में 23 मई से 27 मई तक 5 दिनों के लिए पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा सऊदी में फिलहाल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत है जो ईद से पहले तक जारी रहेगी. सऊदी में 23 मई से 27 मई तक ईद के मौके पर 5 दिन की छुट्टी रहेगी सूत्रों के हवाले से कोरोना वायरस से जुड़े सभी प्रतिबंध रमजान के अंत तक जारी रहेंगे. रमजान 30 और शव्वाल 4 (23-27 मई) के बीच किसी भी गतिविधि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

ऐतिहासिक मक्का शहर में पहले से ही पूरी तरह लॉकडाउन है, जो आगे भी जारी रहेगा. अकेले इस शहर में ही 9 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं. देश में ये शहर कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. सऊदी सरकार लगातार देश में लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग और लॉकडाउन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील कर रही है सऊदी अरब में भी लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. देश में मंगलवार 12 मई को 1,900 नए मामले सामने आए जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 264 हो चुकी है. देश में अब तक 15,000 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक लगभग 43 हजार केस सामने आ चुके हैं.

Post navigation

Previous: 20 लाख करोड़ के पैकेज का इस्तेमाल कैसे होगा बताएंगी निर्मला सीतारमण
Next: दिल्ली की इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठएगी दिल्ली सरकार ??

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.