Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऋचा चड्ढा लॉकडाउन में सीख रहीं हैं बेली डांस फैंस के साथ शेयर किया वीडियो
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

ऋचा चड्ढा लॉकडाउन में सीख रहीं हैं बेली डांस फैंस के साथ शेयर किया वीडियो

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

लॉकडाउन के चलते सभी शूटिंग्स फिलहाल बंद हैं. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं. लेकिन बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से टच में हैं. आए दिन किसी ना किसी सेलेब की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है. ये सितारे अपनी एक्टिविटी अपने फैंस के साथ शेयर करते नजर आते हैं फैंस के साथ इस कनेक्शन की कड़ी में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बेली डांस के स्टेप करती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी अपने फैंस के लिए पोस्ट किया. इस नोट में उन्होंने लिखा, आज इंटरव्यू में पूछा गया कि लोगों को ये क्यों नहीं पता कि मैं कथक डांसर भी हूं या क्यों मैंने कई फिल्मों में डांस नहीं किया. उस पर मेरी प्रतिक्रिया थी कि मैं अब एक नई कला सीख रही हूं.ऋचा चड्ढा ने आगे लिखा,दिमाग में बिना किसी उद्देश्य और बिना किसी अपेक्षा के सीखना चाहिए.

बिना यह सोचे कि फिल्म में वह सीख कैसे काम आ सकती है. या फिर एक फैमिली गेदरिंग में, या कहीं भी जहां ये काम आ सकती है वहीं ऋचा चड्ढा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आईं थी. दरअसल ऋचा एक्टर अली फजल के साथ रिलेशनशिप में हैं और लॉकडाउन की वजह से दोनों बिछ़़ड गए हैं. हाल ही में अली फजल ने कहा था वे लॉकडाउन में ऋचा को बहुत याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वे ऋचा से मिलने के लिए मुंबई पुलिस से अनुमति तक लेना चाहते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जैकलीन फर्नांडीज,सलमान खान का म्यूजिक वीडियो तेरे बिना काफी तेजी से वायरल
Next: क्या अमेरिका में अगर पाबंदियां हटाई गईं तो ज्यादा मौत और आर्थिक नुकसान देखने को मिलेगा ??

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.