Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या अमेरिका में अगर पाबंदियां हटाई गईं तो ज्यादा मौत और आर्थिक नुकसान देखने को मिलेगा ??
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

क्या अमेरिका में अगर पाबंदियां हटाई गईं तो ज्यादा मौत और आर्थिक नुकसान देखने को मिलेगा ??

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (26)

अमेरिकी सरकार में शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने मंगवलार को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर घरों में रहने के आदेश तेजी से वापस लिए जाते हैं तो स्थिति बदल सकती है. कोरोना वायरस से पहले से कई ज्यादा लोगों की मौत और आर्थिक नुकसान देखने को मिल सकता है फॉसी ने सीनेट की एक समिति और देश को आगाह किया, इसका सही में खतरा है और संक्रामक रोग का ऐसा दौर शुरू होगा कि आप उसे काबू नहीं कर पाएंगे उनका यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख से बिल्कुल अलग है.दरअसल, अमेरिका में 24 से ज्यादा राज्यों ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के पहले कदम के तौर पर लॉकडाउन को हटाना शुरू कर दिया है. वैश्विक महामारी की गंभीरता पर जोर देते हुए फॉसी और अन्य विशेषज्ञों ने घर से ही कांग्रेस के समक्ष बयान दिया

लॉकडाउन के कारण अमेरिका में तीन करोड़ से अधिक लोगों के बेरोजगार होने के कारण ट्रंप राज्यों को फिर से खोलने पर जोर दे रहे हैं. हाल ही के एक आकलन के अनुसार पाबंदियों में ढील देने वाले 17 राज्य व्हाइट हाउस के अहम मानदंड पर खरे नहीं उतरते हैं यानी वहां नए मामलों या संक्रमित होने की दर में लगातार 14 दिन तक गिरावट नहीं देखी गई फॉसी ने सीनेट की स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और पेंशन समिति को बताया कि अगर लोगों ने फिर से एकत्रित होना शुरू कर दिया तो संक्रमण के नए मामले आना और अधिक लोगों की मौत होना निश्चित है. उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि जब आप इसे फैलने से रोकने की कोशिश करोगे तो भी कुछ मामले दिखाई देंगे. बहुत तेजी से आगे बढ़ने पर इसके नतीजे बहुत गंभीर हो सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋचा चड्ढा लॉकडाउन में सीख रहीं हैं बेली डांस फैंस के साथ शेयर किया वीडियो
Next: 20 लाख करोड़ के पैकेज के बटवारे का शाम 4 बजे एलान करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीताारमण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.