Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे सिपाही को बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट में गोली मार दी
  • राज्य

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे सिपाही को बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट में गोली मार दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Traffic-India-1

करीब दो घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया, इस दौरान एक और सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हो गया। दोनों बदमाशों की शिनाख्त 50-50 हजार के इनामी पंकज उर्फ बंटी और शहजाद निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उधर, चेकिंग के दौरान गोली लगने से घायल सिपाही की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सिपाही को गोली मारकर भागे दोनों बदमाशों से रात करीब 12 बजे पुलिस की कंकरखेड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई।

दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं। बदमाश फायरिंग करते हुए खेत में छिप गए, इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लग गई। पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोलियां लगीं। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। S.S.P अजय साहनी ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त पंकज बंटी और शहजाद निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों पर मेरठ और मुजफ्फरनगर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनका आपराधिक रिकॉर्ड तलाशा जा रहा है।

S.S.P ने बताया कि चेकिंग में गोली घायल सिपाही की हालत भी नाजुक बनी हुई है, जबकि मुठभेड़ में घायल सिपाही की हालत ठीक है। कंकरखेड़ा थाने की पुलिस बुधवार रात करीब 10 बजे जिटौली चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस जीप के ड्राइवर सुधीर ने रोका। बाइक सवारों ने तमंचे से फायरिंग करते हुए सिपाही सुधीर के पेट में गोली मार दी और शहर की तरफ भाग निकले। अन्य पुलिसकर्मी घायल सिपाही को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, बदमाशों की काम्बिंग के लिए वायरलेस पर अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने जिले की सभी सीमाएं सील करते हुए बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ । रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी के सी ब्लॉक होते हुए ईडब्लूएस कालोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग को बन्द किए जाने पर
Next: पायनियर मांटेसरी स्कूल के संस्थापक स्व प्रो पूरनसिंह की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ आशियाना स्थित एल्डिको शाखा के पायनियर मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.