Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • झांसी में कोरोना पॉजिटिव महिला को लेकर परिजन हुए फरार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

झांसी में कोरोना पॉजिटिव महिला को लेकर परिजन हुए फरार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तर प्रदेश के झांसी में की रिपोर्ट आने से पहले ही परिजन एक महिला मरीज को मेडिकल कॉलेज से लेकर फरार हो गए. बाद में महिला की रिपोर्ट में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इससे हड़कंप मच गया. अगले दिन घर पर महिला की मौत भी हो गई. इस मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कोविड पॉजिटिव मरीज के फरार हो जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि तालपुरा निवासी एक महिला को 10 मई की रात 9.30 बजे भर्ती कराया गया था. उसे मिर्गी व दमा के साथ सांस लेने में भी परेशानी थी. स्थिति बेहद खराब थी.

चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि महिला को सांस लेने में समस्या हो रही है, ऐसे में उसे कृत्रिम सांस देने के लिए वेंटिलेटर पर रखा जाना है आनन-फानन में इलाके को सील कर हॉटस्पाट में तब्दील कर दिया गया. महिला मरीज के संपर्क में आने वाले उसके परिजन व अन्य लोगों के नमूने लिए गए, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है. लेकिन, इस पूरी घटना पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है. पड़ताल में मरीज के फरार होने पर एक अटैंडेंड द्वारा सहयोग किए जाने की बात भी सामने आई है. इस प्रकरण की जांच मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याणगिरी शक्ति पीठ के महंत की संदिग्ध हालत में मौत,मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस
Next: कोरोना का कहर रूस में भी जारी ,रूस में अब राष्ट्रपति के प्रवक्ता भी आये कोरोना की चपेट में। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.