Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना का कहर रूस में भी जारी ,रूस में अब राष्ट्रपति के प्रवक्ता भी आये कोरोना की चपेट में। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना का कहर रूस में भी जारी ,रूस में अब राष्ट्रपति के प्रवक्ता भी आये कोरोना की चपेट में। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
russia-corona

कोरोना वायरस रूस के सबसे ताकतवर लोगों को भी अपने शिकंजे में कस रहा है. पहले प्रधानमंत्री इसकी जद में आए और अब रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के प्रवक्ता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. रूसी समाजार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने खुद इस बात का एलान किया.कोरोना वायरस की चपेट में रूस के सबसे ताकतवर अधिकारी दैमेत्री पेस्कोव आ गए हैं. दैमेत्री पेस्कोव ने एक महीना पहले रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. संक्रमण के डर से ब्मालीदिमर पुतिन मॉस्को के बाहर अपने घर से कामकाज कर रहे हैं. अपने सहायकों को आदेश देने के लिए पुतिन वीडियो कांफ्रेंसिंग का सहारा ले रहे हैं. इससे पहले रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुशटीन के अलावा तीन अन्य मंत्रियों में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है. अप्रैल के अंत में प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुशटीन पर कोरोना वायरस का अटैक हुआ था.

संस्कृति मंत्री ओलगा लियूबिमोवा भी इस महीने के पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. इसके अलावा निर्माण मंत्री ब्लादीमिर याकुशेव और उनके एक सहायक में कोरोना वायरस का पता चला था.पुतिन के प्रवक्ता दैमेत्री पेस्कोव ने कहा, हां, मैं बीमार हूं. मेरा इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि उनका एलान रूस के उस अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद आया है जहां कोरोना वायरस के पांच मरीज चपेट में आकर मर गए थे. पीटर्सबर्ग के संत जॉर्ज अस्पताल की छठी मंजिल पर इंटेसिव केयर यूनिट में अगलगी की घटना हुई थी. खबर के मुताबिक वेंटिलेटर पर रखे गए कोरोना वायरस के पांच मरीज इसकी जद में आकर मर गए. घटना के बारे में बताया गया कि वेंटिलेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झांसी में कोरोना पॉजिटिव महिला को लेकर परिजन हुए फरार। …
Next: हरभजन ने दिया बड़ा बयान कहा ग्रेग चैपल -वो भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन थे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.