Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरभजन ने दिया बड़ा बयान कहा ग्रेग चैपल -वो भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन थे
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हरभजन ने दिया बड़ा बयान कहा ग्रेग चैपल -वो भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन थे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दो दशकों में मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान टीम को कई दिग्गज खिलाड़ी मिले तो कई बेहतरीन कोच भी मिले, लेकिन एक नाम है जिसे भारतीय क्रिकेटरों के साथ ही भारतीय फैन भी बेहद नापसंद करते हैं, वो है ग्रेग चैपल. चैपल करीब 2 साल तक भारतीय टीम के कोच थे और उस दौरान भारतीय क्रिकेट में बेहद उथल-पुथल रही. उस दौर में टीम का हिस्सा रहे स्पिनर हरभजन सिंह ने उस दौर को भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन बताया है हरभजन ने बुधवार को एक ट्विटर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बात कही. दरअसल, चैपल ने हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान कहा कि धोनी को एक बेहतर फिनिशर बनाने में उनका बड़ा हाथ था.

चैपल ने कहा कि उन्होंने धोनी को हवा में शॉट खेलने के बजाए मैदानी शॉट्स खेलने की चुनौती दी और कहा कि उन्हें मैच फिनिशर बनना होगा इस पर हरभजन ने ट्वीट कर कहा, उन्होंने धोनी को मैदानी शॉट खेलने के लिए कहा क्योंकि कोच खुद सबको मैदान से बाहर फेंक रहे थे. वो एक अलग खेल खेल रहे थे इसके साथ ही हरभजन ने हैशटैग में लिखा – ‘ग्रेग के तहत भारतीय क्रिकेट के सबसे खराब दिन.’ग्रेग चैपल 2005 से 2007 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के कोच रहे थे. वो जॉन राइट के बाद भारत के दूसरे विदेशी कोच थे. उस दौरान कप्तान रहे सौरव गांगुली को कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से निकालने पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ था. इसके साथ ही खिलाड़ियों के बीच असुरक्षा की भावना भी बढ़ी थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर रूस में भी जारी ,रूस में अब राष्ट्रपति के प्रवक्ता भी आये कोरोना की चपेट में। ….
Next: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले की दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.