Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • DM के आदेश पर नोएडा में बिल्डर के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर लगाई रोक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

DM के आदेश पर नोएडा में बिल्डर के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर लगाई रोक

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (20)

देशभर में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन चल रहा है. इस समय ना सिर्फ नौकरीपेशा लोग परेशान हैं बल्कि सभी उद्योग धंधे चौपट नजर आ रहे हैं. ऐसे में नोएडा में कुछ बिल्डरों ने मनमानी शुरू कर दी और मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया. हालांकि अपार्टमेंट में रह रहे लोगों के विरोध के बाद काफी बिल्डर पीछे हट गए, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इरोस संपूर्णम सोसायटी का बिल्डर अपनी बात पर कायम रहा. यही नहीं, सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बालकनी में काले कपड़े बांधकर अपना गुस्‍सा जाहिर किया, फिर भी बिल्डर ने बात नहीं मानी. लेकिन जब मामला क्षेत्रीय विधायक तक पहुंचा तो उन्‍होंने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई को इस बाबत जानकारी दी गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने एक आदेश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि लॉकडाउन के दौरान मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाया तो आपदा प्रबंधन कानून के तहत बिल्डर के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी भी हो सकती है.

इसके बाद डीएम ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया है.जब बिल्‍डर ने बात नहीं मानी तो इरोस संपूर्णम सोसायटी के लोगों ने ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह से शिकायत की. इसके बाद विधायक ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई को सारी स्थिति से अवगत कराया. इसके बाद डीएम ने नोएडा में पहली बार मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर सरकारी रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया.आपको बता दें कि नोएडा में इस तरह का ये पहला शासनादेश है, जिमसें बिल्डर को मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने से रोका गया है. जबकि विधायक की डीएम से बात करने के बाद 24 घंटे के अंदर शासनादेश आ गया.

Post navigation

Previous: भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले बुक हुए सभी टिकट किये कैंसिल 30 जून तक नहीं चलेंगी कोई भी रेग्युलर ट्रेन
Next: कर्नाटक मुख्यमंत्री को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम ने लिखा पत्र

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.