Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कर्नाटक मुख्यमंत्री को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम ने लिखा पत्र
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कर्नाटक मुख्यमंत्री को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम ने लिखा पत्र

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
cm-ibrahim

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस कर्नाटक के विधान परिषद सदस्य सी. एम. इब्राहिम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने बीएस येदियुरप्पा को ईद की नमाज के लिए उपयुक्त फैसला लेने को कहा है. उन्होंने लिखा है कि चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद राज्य के मुसलमानों को ईदगाह मैदान या मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने देने की इजाजत को लेकर फैसला लें.कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी. एम. इब्राहिम ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा, मुसलमानों का त्योहार ईद 24-25 मई को पड़ने वाला है. ईद के मौके पर मुसलमानों को विशेष नमाज अदा करनी होती है. मेरी मुस्लिम समुदाय की तरफ से सलाह है कि राज्य सरकार नमाज अदा करने देने का फैसला चिकित्सा विशेषज्ञों से सहाल करने के बाद ले.

सरकार ईद के दिन सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक जरूरी उपाय और सुरक्षात्मक तरीके को ध्यान में रखते हुए ईदगाह मैदान या मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दे. इस सिलसिले में मेरा आपसे निवेदन है कि चिकत्सा विशेषज्ञों से मशविरा किया जाए. जिससे कि मुसलमानों को ईद की नमाज ईदगाह मैदान या स्थानीय मस्जिद में पढ़ने की इजाजत मिल जाएगौरतलब है कि देश में जारी तीसरे लॉकडाउन के बीच चौथे लॉकडाउन पर केंद्र सरकार फैसला लेने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन का चौथा फेज 18 मई से लागू होगा लेकिन इस बार रंग-रूप बदला और नए नियमों वाला होगा. राज्यों से मिले सुझाव के आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: DM के आदेश पर नोएडा में बिल्डर के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने पर लगाई रोक
Next: फरीदाबाद में एक साथ कोरोना के 16 नए मामले आए सामने मचा हड़कंप

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.