Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को दिया सुझाव कहा ऑड ईवन करके खोले मॉल में दुकानें
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को दिया सुझाव कहा ऑड ईवन करके खोले मॉल में दुकानें

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_5image_13_41_542818940arvindkejriwal

दिल्ली सरकार ने 17 मई के बाद लॉकडाउन में छूट देने के लिए गुरुवार को केंद्र को एक प्रस्ताव दिया. जिसमें सामाजिक दूरी के नियम के सख्ती से पालन के साथ बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने और बसों और मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का सुझाव दिया गया है सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार ने दिल्ली में निर्माण गतिविधियां शुरु करने का भी सुझाव दिया है. जिसके लिए दिल्ली के अंदर मजदूरों की आवाजाही को मंजूरी देने का आग्रह किया गया उन्होंने बताया कि दो सवारियों के साथ टैक्सियों को भी चलाने की इजाजत दी जानी चाहिए और सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करते हुए बसों को भी चलाने की अनुमति दी जा सकती है

जिनमें 20-20 सवारियां ही बैठें सूत्रों ने कहा, सरकार ने सुझाव दिया है कि दिल्ली में बाजारों, कॉम्प्लेक्स और मॉल को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए. बहरहाल, मॉल और कॉम्प्लेक्स में गैर जरूरी सामान की दुकानों को सम-विषम के आधार पर खोला जा सकता है बता दें कि कोरोना महामारी दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है. 212 देशों में पिछले 24 घंटे में 95,519 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,305 का इजाफा हो गया है.बता दें कि दिल्ली में अब तक 8470 केस सामने आ चुके हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस से 115 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत ही बात ये है कि 3045 लोगों ने इस जानलेवा वायरस से जंग जीत ली है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका और चीन के संबंध में आया कोरोना वायरस का संकट दौर से गुजर रहे
Next: महाराष्ट्र पुलिस ने वाहनों से पलायन कर रहे प्रवासियों से जुर्माना वसूलने पर लगाई रोक

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.