Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र पुलिस ने वाहनों से पलायन कर रहे प्रवासियों से जुर्माना वसूलने पर लगाई रोक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महाराष्ट्र पुलिस ने वाहनों से पलायन कर रहे प्रवासियों से जुर्माना वसूलने पर लगाई रोक

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

महाराष्ट्र से हर दिन लाखों की तादाद में लोग पलायन करके अपने गांव घर को जा रहे हैं. इस पलायन में लोग साइकिल, ट्रक, ऑटो हर तरह के साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वह अपने गांव तक पहुंच सके. इन गाड़ियों का इस्तेमाल करने पर नियमों के तहत पुलिस कर्मी लोगों का चालान काट रहे हैं इसके अलावा कई ऐसी भी शिकायतें आईं कि आम लोगों से पुलिसकर्मी वसूली कर रहे हैं. महाराष्ट्र में राजमार्ग पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के काम में अगर कोई भी पुलिसकर्मी पाया गया तो उस पर सख्ती से कार्रवाई होगी अपने आदेश में महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस ने साफ किया है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे वाहनों से कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा.

लोग अपने निजी वाहनों से पलायन कर रहे हैं ऐसे में राज्य राजमार्ग पुलिस लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की कार्रवाई कर रही हैं बड़े-बड़े अधिकारियों को बार-बार शिकायत मिली थी कि पलायन कर रहे लोगों से वसूली चल रही है. यह भी चर्चा थी की सत्ता के शीर्ष नेताओं ने इस विषय में पुलिस के बड़े अधिकारियों से अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी जिसके बाद राज्य पुलिस ने एक आदेश जारी करके साफ कर दिया है. प्रवासी मजदूरों को ले जाने वाले वाहनों से किसी भी तरह की कोई धनराशि इकट्ठा नहीं की जाएगी. आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को इस कठिन समय में प्रवासी श्रमिकों की मदद करने की जरूरत है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को दिया सुझाव कहा ऑड ईवन करके खोले मॉल में दुकानें
Next: दिल्ली सरकार आज करेगी ऑनलाइन शराब बिक्री पर फैसला। …..

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.