Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली सरकार आज करेगी ऑनलाइन शराब बिक्री पर फैसला। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली सरकार आज करेगी ऑनलाइन शराब बिक्री पर फैसला। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन शराब बिक्री पर दिल्ली सरकार को 15 मई तक निर्णय लेने का आदेश दिया था. जस्टिस राजीव सहाय एंडलॉ और संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने दिल्ली सरकार से कहा था कि वह 15 मई तक शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी के संबंध में निर्णय लेगी. इसी कड़ी में पीठ ने एक लॉ स्टूडेंट की याचिका खारिज कर दी है. इस याचिका में दिल्ली शराब बिक्री की अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार के 3 मई वाले नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की गई थी उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका में उठाया गया मामले को पहले ही इससे मिलती-जुलती याचिकाओं के साथ ही निपटा लिया गया है.

इस निपटारे के तहत 11 मई को दिल्ली और केंद्र सरकार को ऑनलाइन शराब बिक्री पर और शराब की दुकानों के बाहर जमा भीड़ को रोकने के लिए जल्द से जल्द फैसला लेने के लिए कहा था.गुरुवार को सुनवाई के दौरान केंद्र ने कहा कि कई राज्यों ने ऑनलाइन शराब बिक्री शुरू कर दी है. जबकि दिल्ली सरकार ने कहा कि वह 15 से पहले फैसला लेगी. इसके बाद पीठ ने याचिका को रद्द कर दिया और दिल्ली सरकार को 15 मई तक फैसला लेने के लिए कहा. इससे पहले 11 मई के अपने आदेश में, उच्च न्यायालय ने ज़ोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफार्मों के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी से संबंधित एक सुझाव पर विचार व्यक्त किया और कहा, ‘यह सुरक्षा और सुरक्षा के मुद्दों से भरपूर’ होगा.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र पुलिस ने वाहनों से पलायन कर रहे प्रवासियों से जुर्माना वसूलने पर लगाई रोक
Next: भत्ते खत्म से नाराज़ कर्मचारीयो की संगठनों व अफसरों के बीच अहम बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.