Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना वायरस से अबतक 86 हजार लोग संक्रमित
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भारत में कोरोना वायरस से अबतक 86 हजार लोग संक्रमित

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
13_05_2020-coronavirus_death_in_india_20266067_17921862

संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में आज भारत चीन से भी आगे निकल गया है. भारत में अबतक 85 हजार 940 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 82 हजार 933 है, जो भारत से तीन हजार कम है. सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भारत अब 12वें स्थान पर पहुंच गया है स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक 85,940 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से 2752 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि 30,153 लोग ठीक भी हो चुके हैं. जबकि चीन में कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 82,933 है. सबसे खास बात ये है कि इनमें से 99.9% लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं.

चीन में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या जनवरी के बाद पहली बार 100 से नीचे पहुंची है. देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि आयोग के मुताबिक, देश में कोरोना के 91 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 11 मरीजों की हालत गंभीर है. यहां ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 78,209 हो गई, जबकि दो और मामले गंभीर स्थिति में थे आयोग ने कहा कि कोरोना मामलों में कमी आने के बावजूद गुरुवार को उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में चार नए मामले सामने आए. जहां दर्जनों के संक्रमित होने के साथ पिछले एक सप्ताह में कोरोना मामलों में उभार देखने को मिला है आयोग ने किसी नई मौत की सूचना नहीं दी है, इसलिए चीन में आधिकारिक तौर पर महामारी की शुरुआत के बाद से 82,933 संक्रमित रोगियों में से मरने वालों की संख्या 4,633 है. बिना लक्षण वाले 11 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संख्या 619 हो गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 6000 श्रमिकों को लेकर आज चार ट्रेनें नोएडा से बिहार के लिए होंगी रवाना
Next: पीएम मोदी ने औरैया हादसे पर जताया दुख,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.