Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने औरैया हादसे पर जताया दुख,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी ने औरैया हादसे पर जताया दुख,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है पीएम मोदी ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है. सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.गौरतलब है कि औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और डीसीएम मेटाडोर की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 35 अन्य मजदूर घायल हो गये.

इनमें से 14 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सैफेई इटावा के पीजीआई में भर्ती कराया गया है. इन दोनों वाहनों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे. औरैया घटना में 24 में से 16 लोगों की पहचान हुई है. इसमें झारखंड के बोकारो के 7 लोग, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के 4 लोग, बिहार के गया के 2 और यूपी के कुशीनगर, झांसी और भदोही के 1-1 लोग शामिल हैं. अन्य की पहचान की जा रही है औरैया हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का एलान कर दिया है. मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. कानपुर और औरैया की सीमा के दो थानाध्यक्षों को भी निलंबित कर दिया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना वायरस से अबतक 86 हजार लोग संक्रमित
Next: औरैया हादसे पर राहुल गांधी ने दुःख व्यक्त किया 24 मजदूरों की मौत से आहत हूं। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.