Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया हादसे का शिकार हुए मजदूरों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया हादसे का शिकार हुए मजदूरों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Capture 5

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 24 मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के उपचार के लिए 50-50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. योगी ने दोनों ट्रक मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने घटना के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्षों को तत्काल सस्पेंड करने और सीओ को चेतावनी देने का निर्देश जारी किया है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी की योगी सरकार ने NPR पर लगाई रोक जारी किया आदेश
Next: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच अगले सप्ताह से मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.