Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी की योगी सरकार ने NPR पर लगाई रोक जारी किया आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी की योगी सरकार ने NPR पर लगाई रोक जारी किया आदेश

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

देशव्यापी कोरोना वायरस महामारी संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर रोक लगा दी है. प्रदेश में कोरोना संकट को देखते हुए अगले आदेश तक यह रोक लगाई गई है. यूपी सरकार की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2021 के पहले चरण में लगे कामों को रोका जाए. प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने NPR पर रोक का आदेश जारी किया है. इसके बारे में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को सूचना दे दी गई है आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश में 25 मार्च से लॉकडाउन का आदेश देने के बाद ही केंद्र सरकार ने NPR और जनगणना का काम रोक देने का आदेश दिया था.

गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में बताया गया था कि कोरोना संकट को देखते हुए एनपीआर और जनगणना का कार्य अगले आदेश तक रोका जा रहा है. गृह मंत्रालय के इसी आदेश के मद्देनजर अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी NPR का काम रोकन के आदेश जारी किए हैं गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया था कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट किए जाने और वर्ष 2021 की जनगणना के पहले चरण का काम कोरोना संकट की वजह से निर्धारित समय पर नहीं शुरू हो पाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान करने के साथ ही इन दोनों कामों को तत्काल रोकने का आदेश दिया गया था. मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी भी थी दी कि एनपीआर और जनगणना के काम एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच में होने थे. लेकिन कोरोना वायरस की रोकथाम को प्रमुखता देने की वजह से ये काम रोक दिए गए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: औरैया हादसे पर राहुल गांधी ने दुःख व्यक्त किया 24 मजदूरों की मौत से आहत हूं। …
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया हादसे का शिकार हुए मजदूरों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.