Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 10 हजार के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 10 हजार के पार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_05_2020-death_due_to_coronavirus__20263244_173336312

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चिंताएं बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. दिल्‍ली में COVID-19 संक्रमितों की संख्‍या 10 हजार से भी ज्‍यादा हो चुकी है. ताजा अपडेट के अनुसार, राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्‍या 10,054 तक पहुंच चुकी है. चौबीस घंटे में 299 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा इस जानलेवा महामारी से 12 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की तादाद 160 तक पहुंच गई है. जबकि चौबीस घंटे के अंदर 283 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.

वहीं, देश भर में कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. इसका दिल्ली सरकार ने स्वागत किया है. दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश सही दिशा में हैं. हम तो कह रहे हैं कि सभी को कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी. पिछले दो महीनों में हमने अपने आप को काफी तैयार किया है. दोबारा से ये सब खुलने से जाहिर है कि केसों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दिल्ली सरकार उसके लिए तैयार है. दिल्ली सरकार ने कहा कि मोटे तौर पर केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए सही दिशा में हैं और बाकी बातें राज्यों पर छोड़ दी गई हैं. हमारा अनुमान है कि अर्थव्यवस्था खुलने के बाद कोविड-19 के मामलों में कुछ वृद्धि होगी, हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आज 12 बजे मंत्री समूह की बैठक
Next: अंफन तूफान के आने से क्या होगा यूपी पर असर ? आइये जानते है

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.