Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंफन तूफान के आने से क्या होगा यूपी पर असर ? आइये जानते है
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अंफन तूफान के आने से क्या होगा यूपी पर असर ? आइये जानते है

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
16_05_2020-cyclone

बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान चक्रवाती तूफान ‘अंफन’ इस समय बंगाल की खाड़ी पर है. यह अगले कुछ घंटों में ही भीषण चक्रवात बन जाएगा. लखनऊ स्थित भारत मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि “अंफन” का यूपी के पूर्वी हिस्से में तीन दिनों तक असर रहेगा. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि साइक्लोन की स्थिति समय के साथ बदलती रहती है. ऐसे में जब ये तटीय इलाके को हिट करेगा, उसके बाद और सटीक पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय तूफान बना है जिसे “अंफन” का नाम दिया गया है.

मौसम विभाग के निर्देशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी आज की तारीख में साइक्लोन की जो सिचुएशन है, उसके हिसाब से यूपी में भी इसका प्रभाव दिखेगा. ये प्रभाव 20 मई से दिखना शुरु होगा लेकिन, पूरे प्रदेश में नहीं. उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में इसका प्रभाव हो सकता है. पश्चिमी यूपी में इसका असर देखने को नहीं मिलेगा. सेन्ट्रल यूपी पर भी इसका कोई असर नहीं होगा तो उन्होंने कहा की जिन जिलों के प्रभावित होने की संभावना है उनमें बलिया, देवरिया, गोरखपुर,महराजगंज, कुशीनगर, चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले प्रभावित हो सकते हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 10 हजार के पार
Next: बड़ा हादसा मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस और ट्रक की टक्‍कर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.