Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना आई सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना आई सामने

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इंदरगंज इलाके में सोमवार को एक मकान में आग लग गई. इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई है. अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं बताया जा रहा है कि इंदरगंज इलाके में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई. दुकान के ऊपरी मंजिल में दो परिवार फंस गया. परिवार के रेस्क्यू के पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. अभी कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है. साथ ही सात शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है.

बाहर निकाले गए शवों में तीन शव बच्चों के हैं, जबकि चार शव महिलाओं के हैं. इसके साथ ही रेस्क्यू करके बाहर निकाले गए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच सकता है. फिलहाल, अधिकारियों की ओर से घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है. साथ ही लाशों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Post navigation

Previous: मिलिंद सोमन का 25 साल पुराना फोटोशूट आज हो रहा वायरल देखे ये तस्वीर
Next: अयोध्या में दिनदहाड़े BJP नेता समेत 2 की हत्या

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.