Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अयोध्या में दिनदहाड़े BJP नेता समेत 2 की हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

अयोध्या में दिनदहाड़े BJP नेता समेत 2 की हत्या

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images (5)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. इस बीच अयोध्या में सोमवार को हैरिंग्टनगंज ब्‍लॉक के पलिया प्रताप शाह गांव के ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह और रनर प्रत्याशी राम पदारथ यादव उर्फ नन्हा यादव के बीच विवाद हो गया. इसके बाद हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गोली मार दी. इसमें दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर एसएसपी आशीष तिवारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जयप्रकाश सिंह बीजेपी के नेता थे.बताया जाता है कि मृतक प्रधान जयप्रकाश सिंह बीजेपी सांसद लल्लू सिंह का करीबी था. घटना कि जानकारी होने पर सांसद लल्लू सिंह भी मौक़े पर पहुंचे थे. वारदात से हड़कंप मच गया. मौके पर हजारों की तादात में लोग एकत्रित हैं.

भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घटना के पीछे आपसी विवाद माना जा रहा है फायरिंग में घायल हुए जयप्रकाश सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल में ही बदमाश की भी मौत हो गई. दोनों की दुश्मनी काफी पुरानी बताई जाती है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. वारदात के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.दूसरी घटना थाना महराजगंज क्षेत्र की है. दो दिन पहले मंशाराम यादव हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर उसकी लाश को रेत में छुपा दिया गया था. उसका शव पुलिस ने आज बरामद किया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़चाल में जुटी है. हिस्ट्रीशीटर मंशाराम यादव सरयू किनारे साधु के भेष में रहकर जमीन खरीदने बेचने का काम करता था.

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना आई सामने
Next: भागलपुर में प्रवासी मजदूरों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हुआ बड़ा हादसा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.