Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भागलपुर में प्रवासी मजदूरों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हुआ बड़ा हादसा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भागलपुर में प्रवासी मजदूरों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हुआ बड़ा हादसा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
LIVE-UPDATE-3

बिहार के भागलपुर-नवगछिया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है. हादसा मजदूरों से भरे बस और ट्रक में सीधी टक्कर से हुआ. इस टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिसमें 9 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई मजदूरों के अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है. अंतिम सूचना मिलने तक नौ शव निकाले जा सके थे और मौके पर राहत बचाव का काम लगातार जारी है. लाशों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों को लेकर बस दरभंगा से बांका जा रही थी.

इसी दौरान यह हादसा हुआ. जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई है, उस पर लोहे का पाइप लोड था. ऐसे में ट्रक पर सवार कई मजदूर लोहे की पाइप के नीचे दब गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस दुर्घटना में दर्जन भर से अधिक लोगों की जान जाने की आशंका है.हादसा नवगछिया खरीक के अंभो चौक के पास की है. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना समेत कई इलाकों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है ,जिसके बाद सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े लोहे की पाइप को हटाने का काम चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, बस प्रवासी कामगारों को लेकर दरभंगा से जा रही थी. इस हादसे में बस पर सवार 4 लोग भी घायल हुए हैं. मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अयोध्या में दिनदहाड़े BJP नेता समेत 2 की हत्या
Next: योगी सरकार ने किया बड़ा एलान अपने खर्चों की बड़ी कटौती

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.