Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेलवे ने लिया बड़ा फैसला कल से चलेंगी 200 ट्रेनें आज से शुरू होगी बुकिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रेलवे ने लिया बड़ा फैसला कल से चलेंगी 200 ट्रेनें आज से शुरू होगी बुकिंग

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

इंडियन रेलवे आज यानी गुरुवार से 200 पैसेंजर्स ट्रेनों की बुकिंग शुरू करने जा रहा है. ये ट्रेनें 22 मई से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी. इससे अलग-अलग राज्यों में फंसे लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को फायदा होगा. इन ट्रेनों की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे शुरू होगी. ये ट्रेनें वर्तमान में चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी. इन ट्रेनों में तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट की सुविधा नहीं होगी. साथ ही यात्री के पास कंफर्म टिकट होने पर ही यात्रा की इजाजत मिलेगी. टिकट की बुकिंग रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जा सकेगी.

1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में सभी प्रकार के कोच होंगे, जिसमें एसी 1, एसी 2, एसी 3 और स्लिपर कोच के साथ जनरल बोगी भी होगी. जनरल बोगी में यात्रा करने के लिए भी कन्फर्म टिकट लेना होगा. ट्रेन की कोई भी बोगी अनारक्षित नहीं होगी, सभी के लिए सीट के बराबर ही टिकट की बुकिंग होगी ताकि यात्रियों में दूरी बनी रहे. इन 200 ट्रेनों के लिए रेलवे ने सामान्य किराया ही रखा है. इनमें जनरल कोच के भी आरक्षित होने के कारण उसमें यात्रा करने वाले यात्रियों से सेकेंड स्लिपर का किराया लिया जाएगा और सभी यात्रियों को सीट दी जाएगी. सेकेंड स्लीपर का किराया स्लिपर से कुछ कम होता है.

इंडियन रेलवे की तरफ से चलाई जाने वाली ये 200 ट्रेनें (ये 100 ट्रेनें अप एंड डाउन मिलाकर 200 हो जाएंगी) देशभर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेंगी.

भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अब रेल यात्रियों को एक और राहत की खबर दी है. रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर कैंटीन और सभी तरह के स्टॉल खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है. दरअसल, रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर कैटनिंग यूनिट, बुक स्टॉल, फूड स्टॉल समेच सभी स्टॉल तत्काल प्रभाव से खोलने का फैसला किया है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर कैटरिंग यूनिट, वेंडिंग स्टॉल, फूड स्टॉल आदि तत्काल प्रभाव से खोले जा रहे हैं.

रेलवे बोर्ड की तरफ से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन और जोनल रेलवे को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी है. रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन बड़े रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा या रिफ्रेशमेंट रूम चल रहे हैं, उन्हें तत्काल खोला जा सकता है. हालांकि, साथ में ये भी कहा है कि फूड स्टॉल पर बैठाकर यात्रियों को खाना नहीं खिलाया जा सकेगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार को लखनऊ पुलिस ने दबोचा हुए फिर गिरफ्तार
Next: पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से 10 से 12 लोगों की मौत केंद्र से लगाई मदद की गुहार

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.