Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार को लखनऊ पुलिस ने दबोचा हुए फिर गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार को लखनऊ पुलिस ने दबोचा हुए फिर गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
5ec3f829760ad

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजय कुमार लल्लू के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। मंगलवार को अजय कुमार आगरा भी पहुंचे थे, जिन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था आगरा में न्यायालय से रिहा होने के बाद अजय कुमार राजधानी लखनऊ लौट रहे थे, जिन्हें लखनऊ पुलिस ने दबोच लिया। राजधानी पुलिस ने अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को देने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया। इसके बाद उन्हें देर रात में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अस्थाई जेल भेज दिया

आपको बता दें कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह समेत अन्य के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए एक हजार बस उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। शासन ने अनुमति देते हुए उनसे बसों का ब्यौरा मांगा था। आरोपितों ने बस की सूची में हेराफेरी कर उसे स्थानीय प्रशासन को सौंपा था आरटीओ आरपी द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि मानव जीवन को खतरे में डालने के लिए कागजों में छेड़छाड़ की गई थी ताकि क्षति पहुंचाया जा सके। पुलिस मंगलवार से आरोपितोंं की तलाश कर रही थी। फिलहाल, पुलिस संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्टर ग्रेगरी टायरे का महज 30 साल की उम्र में हुआ निधन
Next: रेलवे ने लिया बड़ा फैसला कल से चलेंगी 200 ट्रेनें आज से शुरू होगी बुकिंग

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.