Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना कहर के बीच नेपाल में 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना कहर के बीच नेपाल में 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
nepal

कोरोना संकट के दहशत के बीच नेपाल में भूकंप आया है। नेपाल के भक्तपुर जिले के अनंतलिंगेश्वर इलाके में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेपाल के अनंतलिंगेश्वर के पास सुबह करीब 8:14 मिनट पर 3.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया। अब तक इस भूकंप के झटके से किसी जान-माल को नुकसान की खबर नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले 15 मई को दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए लॉकडाउन में दिल्ली में चार बार भूकंप आ चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार यानी 15 मई को दोपहर 11 बजकर 28 मिनट पर कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.2 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा में था। यह भूकंप आठ किलोमीटर की गहराई में आया इससे पहले 10 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान ने दस्तक दी थी। दिल्ली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी। भूकंप के झटके के बाद कुछ इलाकों में लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए।कोरोना संकट के बाद से जब से लॉकडाउन लागू हुआ तब से दिल्लीवाले चौथी बार भूकंप के झटके महसूस कर चुके हैं। इससे पहले दिल्ली अप्रैल महीने में बैक टू बैक दो भूकंप का गवाह बना था। 13 अप्रैल को 3.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी गहराई दिल्ली एनसीआर में 8 किलोमीटर थी। ठीक उसी के अगले दिन यानी 14 अप्रैल को भी कम तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 25 मई से शुरू होगी घरेलू उड़ान सेवा …
Next: कोरोना संकट के बीच आज से लखनऊ में खुलेंगे सैलून के शटर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.