Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 25 मई से शुरू होगी घरेलू उड़ान सेवा …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में 25 मई से शुरू होगी घरेलू उड़ान सेवा …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. इस बीच देश में घरेलू उड़ान सेवा 25 मई से शुरू होने वाली है. इससे पहले डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों के साथ एक बैठक बुलाई है.उड़ान सेवाओं के शुरू होने से पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) आज सभी एयरलाइन कंपनियों के साथ मीटिंग करने वाला है. डीजीसीए मुख्यालय में सुबह 9 बजे यह बैठक होने वाली है. इस बैठक में घरेलू उड़ान सेवा को शुरू करने के मुद्दे पर चर्ची होगी.बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 25 मई से घरेलू उड़ान सेवा का संचालन किया जाएगा.

दरअसल, लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई है. लेकिन अब सरकार ने घरेलू उड़ानों को 25 मई से शुरू करने की बात कही है.नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में सोमवार 25 मई 2020 से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी. सभी एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां 25 मई से उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें. यात्रियों के लिए एसओपी भी जारी किया जा रहा है.हाल ही लॉकडाउन के दौरान देश में सरकार ने रेल सेवा की फिर से शुरुआत की थी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पालन किया जा रहा है. वहीं अब धीरे-धीर अब ट्रेन सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से 10 से 12 लोगों की मौत केंद्र से लगाई मदद की गुहार
Next: कोरोना कहर के बीच नेपाल में 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.