Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन 4 में मिली राहत दिल्ली में नियम और शर्तों के साथ आज से खोले गए पार्क
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन 4 में मिली राहत दिल्ली में नियम और शर्तों के साथ आज से खोले गए पार्क

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
pjimage-3

दिल्ली में लॉकडाउन 4 में मिली रियायतों के बाद आज से पार्क और गार्डन को खोलने के आदेश मिल गए हैं. लेकिन सभी पार्क नियमों के साथ खुलेंगे. पार्कों के लिए समय तय किया गया है. ये समय सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक रहेगा. वहीं शाम को पार्क 3 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक खोले जाएंगे समय के साथ साथ पार्कों में कुछ एक्टिविटीज के लिए भी नियम बनाए गए हैं. अभी ओपन जिम और योग को अनुमति नहीं मिली है. सिर्फ मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग ही आप पार्क और गार्डन में कर सकेंगे. 65 साल से ज्यादा और 10 साल से कम आयु के लोगों को भी पार्क में अनुमति नहीं है.

दिल्ली के प्रसिद्ध लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन और नेहरू पार्क के साथ साथ सभी पार्क खुल गए है. जिसमें आज सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई. लोग मॉर्निंग वॉक के लिए तकरीबन 2 महीने बाद पार्कों में पहुंचे. ऐसे में ना सिर्फ लोग अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए वॉक और जॉगिंग करते दिखे बल्कि पार्कों में जो पशु पक्षी हैं उन को भी खाना डालते हुए दिखे लोधी गार्डन में वॉक के लिए आए राजेश त्यागी ने बताया, आज बहुत दिनों बाद बाहर निकले है तो अच्छा लग रहा है. मौसम भी अच्छा है और पॉल्युशन भी नहीं है. कोरोना का खतरा तो है लेकिन घर मे बैठे बैठे सेहत खराब हो रही थी. पार्क खोलने का फैसला अच्छा है. सोशल डिस्टेंसिंग का हम पालन कर रहे है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हुई कई ट्रेनों में सीटें फुल
Next: सोनीपत में चावल के थैले बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.