Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 1 जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हुई कई ट्रेनों में सीटें फुल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

1 जून से चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू हुई कई ट्रेनों में सीटें फुल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

कोरोनावायरस महामारी को लेकर किए गए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद 1 जून से चलने वाली 200 स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग आज IRCTC की वेबसाइट सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं और रिग्रेट का ऑप्शन आ रहा है। हालांकि, रेलवे ने 200 ट्रेनों की बुकिंग शुरू होने की बात की गई थी, लेकिन वेबसाइट पर सारी ट्रेनें नहीं दिखाई पड़ रही हैं। शुरुआती आधे घंटे में दिल्ली से 22 हजार पीआरएस, मुंबई से 25,000 पीआरएस, चेन्नै से 12,00 टिकट पीआरएस जेनरेट हुए हैं,

जबकि कलकत्ता पीआरएस का आंकड़ा नहीं मिल पाया है।IRCTC की वेबसाइट पर जारी लिस्ट में से कई ट्रेनें तो दिखाई दे रही थीं, लेकिन कई नहीं दिखाई दे रही थीं। ऐसे में बुकिंग करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।लॉकडाउन 4.0 जारी है और इसी बीच रेलवे ने बुधवार को 100 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन की लिस्ट जारी की, जो 1 जून से चलेंगी। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे पहले जारी एक बयान में रेलवे ने कहा था कि ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। इन ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी, दोनों तरह के कोच होंगे जो पूरी तरह रिजर्व्ड होंगे। यानी इन ट्रेनों में कोई भी कोच अनरिजर्व्ड नहीं होगा। इन ट्रेनों का किराया साामन्य होगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 12 हजार के पार,24 घंटों में कोरोना के 5789 मरीज बढ़े
Next: लॉकडाउन 4 में मिली राहत दिल्ली में नियम और शर्तों के साथ आज से खोले गए पार्क

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.