Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 1 लाख 18 हजार के पार 24 घंटे में 6088 बढ़े मरीज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 1 लाख 18 हजार के पार 24 घंटे में 6088 बढ़े मरीज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Joyce-Sombroek

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या एक लाख 18 हजार 447 पर पहुंच गयी है. इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब तीन हजार 583 हो गयी है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 6088 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस बीमारी की वजह से 148 लोगों की मौत हुयी है. 3200 से अधिक लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गयी है. इस बीमारी से अबतक ठीक होने वालों की संख्या 48 हजार 533 हो गयी है देश में जो कुल संक्रमित मामले सामने आये हैं, उनमें से करीब आधे मामले आठ मई के बाद सामने आये हैं. आठ मई को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हजार 342 है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1454, गुजरात में 773, मध्य प्रदेश में 270, पश्चिम बंगाल में 259, राजस्थान में 151, दिल्ली में 194, उत्तर प्रदेश में 138, आंध्र प्रदेश में 53, तमिलनाडु में 94, तेलंगाना में 45, कर्नाटक में 41, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 20, हरियाणा में 15, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की संख्या 100 से एक लाख होने में 64 दिन का समय लगा जो बहुत से देशों से बेहतर है मंत्रालय ने बयान में यह भी बताया कि ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह अभी 40 फीसदी को पार कर गयी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान सरकार ने कोटा में फंसे बच्चो को यूपी बॉर्डर तक पहुंचाने का योगी सरकार को थमाया बिल….
Next: कोरोना संकट के बीच लगभग 25 विपक्षी दलों के नेता के साथ बड़ी बैठक आज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.