Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच लगभग 25 विपक्षी दलों के नेता के साथ बड़ी बैठक आज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना संकट के बीच लगभग 25 विपक्षी दलों के नेता के साथ बड़ी बैठक आज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
29413-pm-modi2

कोरोना संकट के बीच आज विपक्ष के नेताओं की एक बड़ी बैठक होगी. यह बैठक शाम 3 बजे होगी. इश बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार, डीएमके नेता एमके स्टालिन समेत 25 राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा लेंगे इस बैठक का मकसद कोरोना महामारी, प्रवासी मजदूरों के महापलायन और अर्थव्यवस्था के खराब हालात को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए स्ट्रेंजी बनाने पर होगी. इसी को लेकर कांग्रेस ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद शुरू कर दी है ये पहला मौका है

जब कोरोना महामारी के वक्त विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं. बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के सूत्र ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में मोदी सरकार नाकाम रही है. प्रवासी मजदूरों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए उल्टे उनके साथ बुरा व्यवहार कर किया गया. 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज एक मजाक है. इन मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों की बैठक बुलाई जा रही है सीपीआई नेता डी राजा ने बैठक के आमंत्रण की पुष्टि की है. राजा ने कहा कि उन्हें बैठक का न्यौता मिला है लेकिन अभी विषय की जानकारी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दलों की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीएमके नेता स्टैलिन, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव, समेत लगभग 25 दलों के नेता शामिल हो सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 1 लाख 18 हजार के पार 24 घंटे में 6088 बढ़े मरीज
Next: पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लिए हुए रवाना अम्फान से मची तबाही का लेंगे जायजा..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.